अपराध

एनआरएलएम में तैनात बीएमएमसी के खिलाफ गबन का मुकदमा, विभाग में मचा हड़कंप

शहाबगंज। विकास खंड अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) में तैनात बीएमएमसी के खिलाफ वित्तीय अनियमितता और सरकारी धन के गबन के आरोप में मुकदमा दर्ज किए जाने से विभाग में हड़कंप मच गया है। विभागीय जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
जानकारी के अनुसार, विकास खंड शहाबगंज में प्रगति प्रेरणा महिला संकुल समिति में तैनात बीएमएमसी अब्दुल कादीर के विरुद्ध वित्तीय अनियमितता की शिकायत मिलने पर विभागीय स्तर पर जांच समिति गठित की गई थी। जांच के दौरान यह सामने आया कि पद पर रहते हुए अब्दुल कादीर ने प्रगति प्रेरणा महिला संकुल समिति के अंतर्गत कार्यरत विभिन्न ग्राम संगठनों एवं स्वयं सहायता समूहों की धनराशि में अनियमितता की।

जांच समिति की रिपोर्ट में अब्दुल कादीर को दोषी करार देते हुए बताया गया कि उन्होंने पांच लाख रुपये से अधिक की सरकारी धनराशि का गबन कर उसका दुरुपयोग किया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर विभाग के आदेश पर सहायक विकास अधिकारी (आईएसबी) अजय प्रताप सिंह द्वारा थाने में तहरीर दी गई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(5) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि विभागीय पत्र प्राप्त होते ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की विधिक जांच की जा रही है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। इस कार्रवाई के बाद एनआरएलएम और विकास खंड कार्यालय में कर्मचारियों के बीच चर्चाओं का दौर जारी है।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

अपराध सकलडीहा

ड्यूटी के दौरान पीजी कॉलेज चौकीदार की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

चंदौली धानापुर कस्बे में स्थित शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ड्यूटी के दौरान एक चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों
अपराध

जमीनी विवाद में किसान को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल, ट्रॉमा सेंटर रेफर

इलिया। थाना क्षेत्र के डेहरी खुर्द गांव में जमीनी विवाद में अज्ञात बदमाशों ने रविवार की शाम करीब साढ़े छह
error: Content is protected !!