मुगलसराय (चंदौली) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार माननीय शिवपाल सिंह यादव जी का 70वां जन्मदिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद चंदौली श्री राम किशुन यादव जी ने कहा कि शिवपाल जी की जीवन यात्रा वैचारिक प्रतिबद्धता त्याग संघर्ष सादगी और ईमानदारी का ऐसा दस्तावेज है जो गांधी लोहिया और अंबेडकर के समूची राजनीतिक सामाजिक दर्शन प्रतिबिंबित करता है और कृतित्व बेमिसाल है इन्होंने अपने जीवन में हमेशा समाजवादी रास्ते पर चलकर प्रदेश में खुशहाली और अमन चैन कायम रखने के लिए संघर्ष कर रहे हैं करुणा प्रेम त्याग इन्होंने पिछड़े दलितों को आगे हमेशा बढ़ाने का कार्य किया है

इनकी लोकतांत्रिक मूल्य एवं मर्यादा ही राजनीतिक पूंजी रही है उनकी सादगी शालीनता ईमानदारी और न्याय प्रियता के मुकाबले में आज पूरे प्रदेश में कोई नेता नहीं है समता मूलक समाज की स्थापना के लिए आपने जीवन भर निरंतर संघर्षरत हैं कार्यक्रम में सर्वश्रेष श्री बाबूलाल यादव जी पूर्व प्रमुख नियामताबाद प्रेम नाथ तिवारी कृष्ण कुमार यादव तेज बली यादव अनिल यादव दाढ़ी मनीष यादव जय हिंद सिंह नियाज अंसारी रामनाथ यादव राकेश यादव सुरेंद्र यादव सियाराम यादव संजय भारती विनोद तिवारी अंकित शास्त्री पारसनाथ यादव सभासद सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

