चकिया

शहाबगंज में श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती

कार्यक्रम में वक्ताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के सामाजिक योगदान, विशेषकर पिछड़े, दलित व वंचित वर्गों के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को याद किया। जिलाध्यक्ष निरंजन शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने 27 प्रतिशत आरक्षण लागू कर सामाजिक न्याय की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया। जिला सचिव राधेश्याम शर्मा ने समाज में शिक्षा, संगठन और युवाओं की भूमिका पर जोर दिया।
कार्यक्रम में ब्रह्मदेव शर्मा, आशुतोष शर्मा, दीपक शर्मा, असगर शाह, महेश मौर्य, विवेक मौर्य, सत्यम विश्वकर्मा, शशिकांत मौर्य सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता जवाहर लाल शर्मा और संचालन संजय शर्मा ने किया।
उधर, कस्बा स्थित गायत्री लॉन में सैलून एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में भी जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस अवसर पर बबलू शर्मा, महमूद, तरुण, प्रकाश, राजेंद्र सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!