किसान चकिया

दलित बस्ती बसनिया में बिजली कटने से अंधेरे में ग्रामीण, किसान सभा ने उठाई आवाज

इलिया (चंदौली)।
क्षेत्र के बसनिया गांव स्थित दलित बस्ती में दलित समाज के दर्जनों परिवारों की बिजली आपूर्ति काटे जाने से लोग अंधेरे में जीवन जीने को मजबूर हैं। वर्ष 2018 में सौभाग्य योजना के तहत आधार कार्ड लेकर जिन परिवारों को बिजली कनेक्शन दिया गया था, वही कनेक्शन अब बिना समुचित कारण के काट दिए गए हैं। इससे गरीब परिवारों में आक्रोश व्याप्त है।

बिजली संकट को लेकर रविवार को गांव में किसान सभा की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिला मंत्री लालचंद सिंह एडवोकेट ने की। वक्ताओं ने कहा कि यह सीधे-सीधे दलित व गरीब वर्ग के साथ अन्याय है। सरकार की योजनाओं के तहत दिए गए कनेक्शन काटना संविधान की मूल भावना के खिलाफ है।
बैठक में यह भी कहा गया कि बिजली केवल सुविधा नहीं बल्कि शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान से जुड़ा सवाल है। बच्चों की पढ़ाई, महिलाओं की सुरक्षा और बुजुर्गों का जीवन अंधेरे में डाल दिया गया है। किसान सभा ने मांग की कि तत्काल प्रभाव से सभी गरीब परिवारों की बिजली बहाल की जाए। अन्यथा वृहद आन्दोलन किया जाएगा।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
किसान

बोरा नदारत, अंगूठा भी अधूरा—धान खरीद में खरौझा से तियरी तक गड़बड़ी

इलिया (चंदौली)। धान खरीद व्यवस्था में व्यापक अनियमितता का मामला सामने आया है। सहकारी समिति खरौझा पर जहां एक सप्ताह
error: Content is protected !!