चंदौली प्रशासन

गो-तस्करी के वायरल वीडियो पर एसपी का एक्शन

चंदौली। गो-तस्करी से जुड़े एक वायरल वीडियो के सामने आने के बाद चंदौली पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस की छवि धूमिल करने के गंभीर आरोपों में सैयदराजा थाना क्षेत्र की धरौली चौकी में तैनात दीवान संजय सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिससे पूरे जनपद में अनुशासन को लेकर स्पष्ट संदेश गया है।

जांच रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को कड़ा फैसला लेते हुए दीवान संजय सिंह को निलंबित कर पुलिस लाइन अटैच कर दिया। इसके साथ ही विभागीय जांच के अलावा उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। एसपी ने दो टूक कहा कि वर्दी की आड़ में गैरकानूनी धंधे में लिप्त किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।

इस कार्रवाई के साथ ही पुलिस अधीक्षक ने संबंधित चौकी प्रभारी और थाना प्रभारी को भी सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में किसी भी क्षेत्र में गो-तस्करी या अन्य अवैध कारोबार पुलिस की मिलीभगत से होता पाया गया, तो केवल मातहत ही नहीं बल्कि संबंधित प्रभारी की भी जवाबदेही तय की जाएगी।
एसपी की इस सख्ती के बाद सैयदराजा और आसपास के थाना क्षेत्रों में तैनात पुलिसकर्मियों के बीच अनुशासन को लेकर दबाव साफ नजर आ रहा है।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

चंदौली

बीकानेर में तैनात सेना के हवलदार अरविंद कुमार मौर्य का निधन, शहाबगंज में शोक की लहर

शहाबगंज। स्थानीय कस्बा शहाबगंज निवासी तथा भारतीय सेना में हवलदार पद पर तैनात अरविंद कुमार मौर्य (38 वर्ष) का गुरुवार
चंदौली

नहर कार्य की लापरवाही बनी हादसों की वजह, सड़क पर फैली बालू से बढ़ा खतरा

इलिया (चंदौली)सिंचाई विभाग द्वारा नहर में कराए गए कार्य के दौरान बालू सड़क पर फैला दिए जाने से क्षेत्र में
error: Content is protected !!