समस्याओं के त्वरित निस्तारण का भरोसा

चन्दौली। अपर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में गुरुवार को पुलिस लाइन्स चन्दौली स्थित सभागार कक्ष में व्यापारी बंधुओं, उद्यमियों एवं सर्राफा व्यवसायियों के साथ मासिक गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में व्यापारियों की समस्याएं व शिकायतें सुनी गईं तथा उनके त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
हर समय सहयोग और सुरक्षा का आश्वासन
अपर पुलिस अधीक्षक अनन्त चन्द्रशेखर ने कहा कि पुलिस व्यापारियों की सुरक्षा और सहयोग के लिए हर समय तत्पर है। व्यापारी किसी भी समय किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत पुलिस के संज्ञान में ला सकते हैं, जिसका प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए…

अतिक्रमण, यातायात और विद्युत समस्याएं उठीं
गोष्ठी के दौरान व्यापारियों ने नगर निगम, यातायात पुलिस, विद्युत विभाग, नगर पालिका एवं पुलिस से जुड़ी विभिन्न समस्याएं सामने रखीं। विशेष रूप से रेहड़ी-पटरी के कारण मुख्य बाजारों में हो रहे अतिक्रमण से आवागमन में आ रही दिक्कतों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सीसीटीवी लगाने की अपील
अपर पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों से अपने-अपने दुकानों और प्रतिष्ठानों पर पुलिस महानिदेशक द्वारा संचालित “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे अपराध नियंत्रण और त्वरित कार्रवाई में सहायक सिद्ध होंगे।
सुरक्षा और समन्वय पर जोर
बैठक में विभिन्न थाना क्षेत्रों के व्यापारी, मनी कलेक्शन एजेंट एवं सम्भ्रान्त नागरिक उपस्थित रहे। गोष्ठी का उद्देश्य पुलिस और व्यापारिक समुदाय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना बताया गया।

