चंदौली प्रशासन

चंदौली में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल

चंदौली। पुलिस अधीक्षक के स्तर पर किए गए प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जनसंपर्क अधिकारी (PRO) के रूप में बेहतर कार्य के लिए एक अधिकारी को पदोन्नति-सरीखा इनाम मिला है, वहीं कुछ थानों में प्रभारी बदले गए हैं।

जनपद में पुलिस जनसंपर्क अधिकारी (PRO) के रूप में प्रभावी भूमिका निभाने वाले विजय बहादुर सिंह”को सदर कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। उनके कार्यशैली और समन्वय क्षमता को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सकलडीहा कोतवाली प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव”,को धीना थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासनिक कारणों से यह बदलाव किया गया बताया जा रहा है।
सकलडीहा प्रभारी बने भूपेंद्र कुमार निषाद धीना थाना प्रभारी भूपेंद्र कुमार निषाद को सकलडीहा थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। माना जा रहा है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से यह तैनाती की गई है।

राजेश कुमार सिंह को युपी 112 प्रभारी से हटाकर विवेचना सेल अपराध शाखा मे भेजा गया है। चंदौली प्रभारी रहे संजय सिंह को प्रभारी निरीक्षक युपी 112 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिससे आपातकालीन सेवाओं की निगरानी और अधिक प्रभावी हो सके।
पुलिस अधीक्षक के स्तर पर हुए इस फेरबदल से जिले में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

चंदौली

बीकानेर में तैनात सेना के हवलदार अरविंद कुमार मौर्य का निधन, शहाबगंज में शोक की लहर

शहाबगंज। स्थानीय कस्बा शहाबगंज निवासी तथा भारतीय सेना में हवलदार पद पर तैनात अरविंद कुमार मौर्य (38 वर्ष) का गुरुवार
चंदौली

नहर कार्य की लापरवाही बनी हादसों की वजह, सड़क पर फैली बालू से बढ़ा खतरा

इलिया (चंदौली)सिंचाई विभाग द्वारा नहर में कराए गए कार्य के दौरान बालू सड़क पर फैला दिए जाने से क्षेत्र में
error: Content is protected !!