बबुल के पेड़ से लटका मिला शव
पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

चंदौली। जनपद के बलुआ थाना क्षेत्र से शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। हरधन जुड़ा गांव निवासी 60 वर्षीय रामदुलारे का शव खेत में बबुल के पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामदुलारे शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे शौच के लिए घर से निकले थे। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, इसी दौरान खेत में बबुल के पेड़ पर उनका शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
नशे की लत और पारिवारिक विवाद की आशंका
पुलिस के अनुसार आर्थिक तंगी व पारिवारिक विवाद की बात भी सामने आ रही है। हालांकि इस मामले में परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।




