चंदौली

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत जिले भर में जागरूकता कार्यक्रम

महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन पर फोकस

चन्दौली।
उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप तथा पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद चन्दौली के समस्त थानों द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण को लेकर व्यापक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन के प्रति जागरूक करना रहा।

बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जागरूकता

समस्त थानों की एंटी-रोमियो टीमों ने बाजारों, कस्बों एवं अत्यधिक भीड़भाड़ वाले स्थानों पर महिलाओं व बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें मिशन शक्ति अभियान की जानकारी दी। इस दौरान ‘शक्ति दीदी’ एवं थाना स्तर की टीमों ने सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए।

हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी

महिलाओं को आपातकालीन स्थिति में सहायता हेतु उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों—
1090 (वुमेन पावर लाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 181 (महिला हेल्पलाइन) और 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन)— के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कानूनी अधिकार और साइबर सुरक्षा पर जोर

ग्राम चौपाल में सुनी गईं समस्याएं

ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम चौपाल का आयोजन कर महिलाओं की समस्याएं सुनी गईं तथा उनके त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया गया।
स्कूल-कॉलेजों में विशेष जागरूकता
विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, छेड़खानी एवं अन्य अपराधों के विरुद्ध मुखर होने के लिए प्रेरित किया गया।

स्वावलम्बन का संदेश

महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने हेतु सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें स्वावलम्बन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

चन्दौली पुलिस का संदेश

पुलिस ने स्पष्ट किया कि “मिशन शक्ति फेज-5.0 केवल एक अभियान नहीं, बल्कि महिलाओं में आत्मविश्वास जगाने का संकल्प है। चन्दौली पुलिस महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। प्रत्येक थाने पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र के माध्यम से शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जा रहा है।”
साथ ही थाना स्तर पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र के कार्य, उद्देश्य एवं उपलब्ध सेवाओं की जानकारी भी महिलाओं को दी गई।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

चंदौली

बीकानेर में तैनात सेना के हवलदार अरविंद कुमार मौर्य का निधन, शहाबगंज में शोक की लहर

शहाबगंज। स्थानीय कस्बा शहाबगंज निवासी तथा भारतीय सेना में हवलदार पद पर तैनात अरविंद कुमार मौर्य (38 वर्ष) का गुरुवार
चंदौली

नहर कार्य की लापरवाही बनी हादसों की वजह, सड़क पर फैली बालू से बढ़ा खतरा

इलिया (चंदौली)सिंचाई विभाग द्वारा नहर में कराए गए कार्य के दौरान बालू सड़क पर फैला दिए जाने से क्षेत्र में
error: Content is protected !!