चंदौली

लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का पारदर्शी होना जरूरी : कैलाश आचार्य

विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर बूथ स्तर पर हुई बैठक

हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना अनिवार्य : विधायक

चंदौली। चकिया विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य को लेकर गुरुवार को बूथ स्तर पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक मण्डल चंदौली पूर्वी के अंतर्गत संपन्न हुई।

बूथ संख्या 17, 49 व 50 की हुई समीक्षा

बैठक में चकिया विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 17 सुल्तानपुर तथा बूथ संख्या 49 व 50 बेदहा में चल रहे पुनरीक्षण कार्य की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई। मतदाता सूची को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने को लेकर आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की गई।

BLA-2 के साथ भरे गए प्रारूप-6

बैठक के दौरान बूथ अध्यक्षों एवं BLA-2 के साथ मिलकर नए मतदाताओं के नाम जोड़ने एवं संशोधन के लिए प्रारूप-6 भरवाए गए। पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल कराने पर विशेष जोर दिया गया।

लोकतंत्र को मजबूत करने की अपील

इस अवसर पर विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध व पारदर्शी होना लोकतंत्र की मजबूती के लिए बेहद आवश्यक है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से पुनरीक्षण कार्य को गंभीरता से लेते हुए समय से पूर्ण कराने का आह्वान किया।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

चंदौली

बीकानेर में तैनात सेना के हवलदार अरविंद कुमार मौर्य का निधन, शहाबगंज में शोक की लहर

शहाबगंज। स्थानीय कस्बा शहाबगंज निवासी तथा भारतीय सेना में हवलदार पद पर तैनात अरविंद कुमार मौर्य (38 वर्ष) का गुरुवार
चंदौली

नहर कार्य की लापरवाही बनी हादसों की वजह, सड़क पर फैली बालू से बढ़ा खतरा

इलिया (चंदौली)सिंचाई विभाग द्वारा नहर में कराए गए कार्य के दौरान बालू सड़क पर फैला दिए जाने से क्षेत्र में
error: Content is protected !!