नौगढ़

राजदरी जलप्रपात जा रहे बाइक सवार खाई में गिरने से बची

स्टाफ नर्स समेत दो गंभीर घायल

चंदौली।
जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही एक बड़े हादसे का कारण बनते-बनते रह गई। राजदरी जलप्रपात घूमने जा रहे दो बाइक सवार नौगढ़–चकरिया मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि बाइक पत्थरों में फंस गई, जिससे दोनों लगभग 50 फीट गहरी खाई में गिरने से बाल-बाल बच गए, हालांकि हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

दिलबगरा चढ़ाई के पास हुआ हादसा

पत्थरों में फंसने से बची जान

नियंत्रण खोने के बाद बाइक खाई की ओर पलट गई, लेकिन रास्ते में मौजूद बड़े पत्थरों में फंस जाने से दोनों की जान बच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि बाइक पत्थरों में न फंसती तो हादसा जानलेवा साबित हो सकता था।

आरबीएसके कर्मी ने दिखाई तत्परता

हादसे के समय सड़क सुनसान थी। उसी दौरान आरबीएसके में तैनात शैलेश मिश्रा वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने घायल अवस्था में पड़े दोनों युवकों को देखा और तत्काल मदद करते हुए उन्हें सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी गई।

सीएचसी नौगढ़ में प्राथमिक उपचार,के बाद जिला अस्पताल रेफर

पर्यटन मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

इस घटना ने एक बार फिर नौगढ़–चकरिया जैसे संवेदनशील पर्यटन मार्गों पर सड़क सुरक्षा, चेतावनी संकेतक और प्रशासनिक सतर्कता की जरूरत को उजागर कर दिया है।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

नौगढ़ शिक्षा

नौगढ़ में SDM का छापा: सेमरिया स्कूल में 6 में से 5 शिक्षक नदारद, 15 दिन से बंद मिड-डे मील

एक शिक्षक के भरोसे 58 छात्र, पढ़ाई और पोषण दोनों पर संकट चंदौली।नौगढ़ तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सेमरिया में
नौगढ़

चंद्रप्रभा अभयारण्य में भालुओं का कुनबा 200 के पार

तीन वर्षों में 35 की बढ़ोतरी, गांवों में बढ़ा मानव-वन्यजीव संघर्ष सड़क और बिजली हादसों में दो भालुओं की मौत
error: Content is protected !!