कन्दवा पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार, बिहार ले जाने की थी तैयारी

चंदौली। थाना कन्दवा पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मोटरसाइकिल से 29.560 लीटर अवैध देशी व अंग्रेजी शराब बरामद कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई तलाशपुर नहर पुलिया के पास संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान की गई।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्रवाई
जनपद में अवैध शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आदित्य लांग्हे, पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में यह कार्रवाई की गई। अभियान अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चन्द्रशेखर एवं क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।
बाइक से पकड़ी गई शराब
थानाध्यक्ष प्रिंयका सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान एक अपाची मोटरसाइकिल (UP65 CB 3875) को रोका। तलाशी लेने पर बाइक पर लदे लाल बोरे व झोले से 101 पैकेट ब्लू लाइम (200-200 मिली)
52 पाउच 8PM (180-180 मिली)
बरामद हुए। कुल बरामदगी 29.560 लीटर पाई गई।
बिहार ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचने की योजना
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे अवैध शराब को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खरीदकर इकट्ठा करते थे और फिर उसे बिहार ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचते थे।
गिरफ्तार अभियुक्त
बादल कुमार पुत्र अर्जुन राम, निवासी रामगढ़ गोडसरा, थाना रामगढ़, कैमूर (भभुआ) बिहार, उम्र करीब 20 वर्ष
आदर्श यादव पुत्र जितेन्द्र यादव, निवासी रामगढ़ जोरार, थाना रामगढ़, कैमूर (भभुआ) बिहार, उम्र करीब 18 वर्ष
मुकदमा दर्ज, विधिक कार्रवाई जारी
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कन्दवा पर मु0अ0सं0 08/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
थानाध्यक्ष प्रिंयका सिंह उपनिरीक्षक चुन्नू यादव, कांस्टेबल आशीष कुमार, धर्मराज, शंकर प्रसाद,रहे।

