एक तस्कर गिरफ्तार
एसपी के निर्देशन में कार्रवाई, बिहार से वाराणसी ले जाया जा रहा था गांजे का खेप

चकिया (चंदौली)। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चकिया पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 17.800 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 4.5 लाख रुपये बताई जा रही है।
सुबह-सुबह दबिश, तस्कर पकड़ा गया
दिनांक 02 फरवरी 2026 को थाना प्रभारी अर्जुन सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने रविदास मंदिर के पास मुड़हुआ क्षेत्र में संदिग्ध चेकिंग के दौरान राजू पुत्र स्व0 भोला, निवासी बैरगाढ़, थाना चकरघट्टा, जनपद चंदौली को समय करीब 05:05 बजे भोर में गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 17.800 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया।

बिहार से लाकर वाराणसी ले जाने की थी योजना
पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह गांजा बिहार से खरीदकर वाराणसी में ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में था, लेकिन चकिया पुलिस की सतर्कता ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया।
मुकदमा दर्ज, वाहन भी जब्त
पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध थाना चकिया में मु.अ.सं. 26/2026 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (UP65BF3074) को भी जब्त कर लिया गया है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस सफल अभियान में थाना चकिया पुलिस टीम की अहम भूमिका रही, जिसमें शामिल रहे
थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह
उ0नि0 अमित कुमार मिश्रा
हे0का0 राकेश सिंह
का0 प्रदीप सिंह
का0 रविन्द्र कुमार
का0 राकेश यादव
अपराधियों में हड़कंप
चकिया पुलिस की इस कार्रवाई से मादक पदार्थ तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा और आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।




