चकिया

लाइन हाजिर के आदेश के बाद भी इलिया से नहीं टूटा कारखास का मोह

तिन दिन पहले थाना से रवानगी के बावजूद सुबह 8:45 बजे इलिया क्षेत्र में क्रेटा गाड़ी से घूमते दिखे रामसूरत चौहान

इलिया (चंदौली)। जनपद पुलिस अधीक्षक द्वारा लाइन हाजिर किए जाने के स्पष्ट आदेश के बावजूद कारखास रामसूरत चौहान का इलिया से मोह भंग होता नजर नहीं आ रहा है। आदेश के बाद थाना इलिया से रवानगी दर्शाए जाने के बावजूद वह लगातार क्षेत्र में ही सक्रिय दिखाई दे रहे हैं, जिससे विभागीय आदेशों के अनुपालन पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
कल शाम कस्बा इलिया में भ्रमण करते व मंगलवार की सुबह करीब 8:45 बजे थाना इलिया क्षेत्र के बेन धरौली मार्ग पर बटौवा गांव के पास कारखास रामसूरत चौहान को खुलेआम घूमते हुए देखा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उन्होंने पहले अपनी पल्सर मोटरसाइकिल (UP 67 AE 5024) को एक वेल्डिंग की दुकान पर खड़ा किया और उसके बाद वहीं खड़ी फोर व्हीलर क्रेटा गाड़ी से क्षेत्र में भ्रमण करते नजर आए।
लाइन हाजिर के आदेश के बाद इस तरह का सार्वजनिक भ्रमण न केवल चौंकाने वाला है, बल्कि इसे विभागीय अनुशासन की खुली अवहेलना के रूप में भी देखा जा रहा है।

वसूली के मोह की चर्चा, आदेशों की अवहेलना से जनता में नाराजगी

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!