तियरी गांव में भव्य नेत्र शिविर, 700 से अधिक का पंजीकरण, 500 को मिला निशुल्क चश्मा
असहाय की आंखों में रोशनी लौटाना ही हमारा संकल्प है — छत्रबली सिंह

इलिया । विकास खंड के तियरी गांव स्थित एसआरवीएस महाविद्यालय व कृषि महाविद्यालय परिसर में रविवार को भव्य नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में निशुल्क नेत्र जांच, चश्मा वितरण तथा मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई गई। आयोजन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह के नेतृत्व में हुआ, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

700 से अधिक ने कराया पंजीकरण
शिविर में करीब 700 लोगों ने पंजीकरण कराया। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. वैभव एवं डॉ. ए.के. चौबे ने बारी-बारी से मरीजों की जांच की। जांच के बाद 500 जरूरतमंदों को निशुल्क चश्मा प्रदान किया गया, जबकि 200 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया।
वाराणसी में होगा निशुल्क ऑपरेशन
छत्रबली सिंह ने बताया कि चिन्हित मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन प्रभावती नेत्र अस्पताल, वाराणसी में कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सेवा कार्य वर्षों से निरंतर चल रहा है और समाज के गरीब व जरूरतमंद वर्ग की सेवा हमारी प्राथमिकता है।

जनसमस्याओं पर भी हुई चर्चा
शिविर के दौरान ग्रामीणों ने गांवों के विकास से जुड़ी समस्याएं भी रखीं। इस पर उन्होंने आश्वस्त किया कि विकास खंड का कोई भी गांव विकास से वंचित नहीं रहेगा और बुनियादी सुविधाओं के साथ जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर किया जाएगा।

उपस्थित गणमान्य
श्याम जी सिंह, मुन्नू सिंह, राकेश सिंह, साहब सिंह, रतीश कुमार,दशरथ सोनकर,सजाउद्दीन प्रधान, सतीश चौहान,विकाश सिंह विक्कू, सोनू सिंह, अजय सिंह सपना, संतोष त्रिपाठी, उपेन्द्र पांडेय, एहसान अहमद, लव केशरी, संतोष सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
चिकित्सा सेवा
डॉ. एस.आर. चौबे, डॉ. विनय देशमुख, डॉ. विपिन मौर्या, डॉ. आर.एस. वर्मा सहित अन्य चिकित्सक व स्वयं संस्था के लोग उपस्थित थे।

