चंदौली

एआई आधारित कीट निगरानी प्रणाली लॉन्च, किसानों को मिलेगा वैज्ञानिक सलाह का सहारा

पैदावार बढ़ाने और टिकाऊ खेती को मिलेगा बढ़ावा

जिला कृषि विभाग ने किया उपयोग का आह्वान,

रिपोर्ट मनोज सिंह, चंदौली। कृषि क्षेत्र को तकनीक से जोड़ते हुए भारत सरकार ने एआई आधारित राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली (एनपीएसएस) लॉन्च की है। यह प्रणाली उन्नत कृत्रिम बुद्धिमत्ता (ए.आई.) तकनीक के माध्यम से एकीकृत कीट प्रबंधन को वैज्ञानिक आधार प्रदान करेगी।
जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि यह प्रणाली फसलों में लगने वाले कीटों और रोगों की पहचान कर उनके प्रभावी प्रबंधन में सहायक होगी। यह ऐप किसानों, कृषि वैज्ञानिकों और प्रसार कार्यकर्ताओं के लिए तैयार किया गया है। उत्तर प्रदेश कृषि विभाग ने भी इसके प्रयोग की अनुशंसा की है।

कैसे काम करता है एनपीएसएस

किसानों को होंगे ये प्रमुख लाभ, कीट और रोगों का सटीक एवं त्वरित निदान

जिला कृषि अधिकारी ने जनपद के किसानों से अपील की है कि वे इस एआई आधारित राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली का अधिकाधिक उपयोग करें, ताकि आधुनिक तकनीक के माध्यम से खेती को लाभकारी और टिकाऊ बनाया जा सके।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह पहल किसानों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़कर कृषि क्षेत्र में नई क्रांति ला सकती है।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

चंदौली

बीकानेर में तैनात सेना के हवलदार अरविंद कुमार मौर्य का निधन, शहाबगंज में शोक की लहर

शहाबगंज। स्थानीय कस्बा शहाबगंज निवासी तथा भारतीय सेना में हवलदार पद पर तैनात अरविंद कुमार मौर्य (38 वर्ष) का गुरुवार
चंदौली

नहर कार्य की लापरवाही बनी हादसों की वजह, सड़क पर फैली बालू से बढ़ा खतरा

इलिया (चंदौली)सिंचाई विभाग द्वारा नहर में कराए गए कार्य के दौरान बालू सड़क पर फैला दिए जाने से क्षेत्र में
error: Content is protected !!