40 आंगनबाड़ी केंद्रों की सहभागिता, अतिथियों ने किया बच्चों का उत्साहवर्धन

चकिया ब्लॉक संसाधन केंद्र पर मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय ‘हमारा आंगन हमारे बच्चे’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक चकिया के 40 कोलेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकत्रियों, बच्चों एवं नोडल अध्यापकों ने भाग लिया। बच्चों के बेहतर भविष्य, प्रारंभिक शिक्षा की मजबूती और निपुण लक्ष्य की प्राप्ति पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव एवं विशिष्ट अतिथि डा. प्रदीप मौर्य द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा की नींव बाल वाटिका में तैयार होती है और मजबूत आधार के बिना निपुण लक्ष्य पाना कठिन है।
शिक्षक संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि विद्यालय बच्चों की बगिया है, जहां अध्यापक उन्हें संस्कार व शिक्षा देकर राष्ट्र सेवा के लिए तैयार करते हैं।
कार्यक्रम में बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। इस दौरान सीडीपीओ प्रशांत सिंह, राजेश पटेल, बाबूलाल, सुनील पटेल, अनिल यादव, एआरपी संदीप कुमार, अजीत पटेल, कविंद्र गौतम, रिज़वान अली, अजय कुशवाहा, चंद्रकिरण, अशोक प्रजापति, प्रदीप जैसल, ख्यालचंद्र मौर्य, अजीत मौर्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। संचालन बाबूलाल ने किया।

