चकिया

शहाबगंज के 100 बच्चों ने किया पारले-जी फैक्ट्री व बीएलडब्ल्यू का शैक्षणिक भ्रमण

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत एक्सपोजर विजिट, निर्माण प्रक्रियाओं को नजदीक से देखा और समझा

शहाबगंज (चंदौली)। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत गुरुवार को विकासखंड शहाबगंज के चयनित 100 छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक एक्सपोजर विजिट पर भेजा गया। खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर दो बसों को रवाना किया। इस दौरान बच्चों और शिक्षकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

पूरा भ्रमण बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक साबित हुआ। छात्र-छात्राएं नई जानकारियां प्राप्त कर काफी उत्साहित और प्रसन्न नजर आए। शिक्षकों ने बताया कि इस प्रकार की शैक्षणिक यात्राएं बच्चों के बौद्धिक विकास और व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ाने में सहायक होती हैं।

भ्रमण के दौरान शिक्षक अजय सिंह सपना, केशरी नंदन जायसवाल, भूपेंद्र यादव, विवेकानंद त्रिपाठी, विमला कुमारी, ऊषा सिंह और यादवेंद्र सहित अन्य अध्यापक मौजूद रहे। सभी ने बच्चों को अनुशासन और सुरक्षा के साथ भ्रमण संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!