चकिया

सौ वर्ष पुरानी परंपरा का निर्वहन कर रहा गांधी पार्क तिराहे की होलिका बनी आस्था का केंद्र

ऐतिहासिक विरासत के साथ सामाजिक एकता का देता है संदेश

चकिया (चंदौली) : नगर स्थित गांधी पार्क तिराहे पर इस वर्ष भी सौ वर्ष से अधिक पुरानी ऐतिहासिक होलिका दहन की परंपरा पूरे उत्साह, श्रद्धा और आस्था के साथ निभाई जा रही है। चकिया नगर की यह होलिका न केवल धार्मिक विश्वास का केंद्र है, बल्कि चकिया की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक एकता का प्रतीक भी बन चुकी है। हर वर्ष की तरह इस बार भी स्थानीय नागरिक, व्यापारी और युवा मिलकर इसकी तैयारियों में जुट गए हैं।
बुजुर्गों के अनुसार, यह परंपरा आजादी के पूर्व से चली आ रही है। समय बदला, पीढ़ियां बदलीं, लेकिन गांधी पार्क तिराहे की होलिका की परंपरा निरंतर जारी रही। पहले जहां सीमित संसाधनों में लोग लकड़ियां इकट्ठा कर होलिका सजाते थे, वहीं अब व्यवस्थित ढंग से इसकी तैयारी की जाती है। नगर के लोग इसे अपनी विरासत मानते हैं और पूरी श्रद्धा के साथ इसमें भागीदारी निभाते हैं।
होलिका दहन के अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। महिलाएं परंपरागत रूप से होलिका की परिक्रमा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। बच्चे और युवा भी इस आयोजन में उत्साहपूर्वक शामिल होते हैं। यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं रहता, बल्कि आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक समरसता का संदेश भी देता है।

प्रशासनिक तैयारियां पूरी, थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने लिया जायजा

उत्साह से सराबोर नगर

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता, केसरी नंदन, विकास आर्टिस्ट, सुनील मद्धेशिया, जमुना सोनकर सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!