चकिया

शिवा क्लब भरछा बना जिला वॉलीबाल चैंपियन 2026

अच्छे लाल ‘मैन ऑफ द मैच’, आलोक यादव ‘मैन ऑफ द टूर्नामेंट’ घोषित

शहाबगंज चंदौली। जिला वॉलीबाल एसोसिएशन चंदौली (डीवीए) द्वारा आयोजित जिला वॉलीबाल चैंपियनशिप 2026 का भव्य समापन शनिवार को एसपीएम कॉन्वेंट स्कूल, रामपुर शहाबगंज परिसर में हुआ। रोमांचक मुकाबलों से सजी इस प्रतियोगिता में शिवा क्लब भरछा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रमुख समाजसेवी पिंटू बाबा ने फीता काटकर किया। उद्घाटन मुकाबला यूथ क्लब रामपुर और अमर क्लब सरने के बीच खेला गया, जिसमें यूथ क्लब रामपुर ने कड़े संघर्ष के बाद 25-22, 23-25, 25-21 से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ किया।

11 टीमों ने दिखाया दमखम

फाइनल में शिवा क्लब का दबदबा

पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह

समापन समारोह में सपा नेता महेंद्र सिंह माही ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। निर्णायक की भूमिका अनुपम सिंह यादव, राजकुमार पासवान, अमित कुमार सिंह और राकेश कुमार यादव ने निभाई। प्रतियोगिता का संचालन गुलाम मुस्तफा और अंसारी ने किया।
आयोजन समिति की ओर से रमाकांत सिंह,रजवंत फौजी, विधानसभा अध्यक्ष प्रभु नारायण यादव,अशोक नाथ दीक्षित, देवेंद्र सिंह यादव, श्री प्रकाश सिंह, सुनील कुमार तिवारी, सुरेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार सहित अनेक खेलप्रेमी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
जिला वॉलीबाल चैंपियनशिप के सफल आयोजन से खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल रहा और क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!