चंदौली राजनीति

चंदौली में कांग्रेस का होली मिलन समारोह, जिलाध्यक्ष बोले— होली विविधता में एकता का त्योहार

मासिक बैठक में संगठन मजबूती व पंचायत चुनाव की तैयारी पर जोर,

रिपोर्ट मनोज सिंह, चंदौली: जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को चन्द्रा त्रिपाठी कांग्रेस भवन में मासिक बैठक के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और गले मिलकर आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
इस दौरान कांग्रेस महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह ‘मुन्ना’ ने कहा कि होली का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह त्योहार समाज में प्रेम, सौहार्द और विविधता में एकता का संदेश देता है। होली के अवसर पर लोग जाति और धर्म से ऊपर उठकर एक-दूसरे को गले लगाते हैं और आपसी कटुता को दूर करते हैं।

कार्यक्रम में बृजेश गुप्ता, मधु राय, विजय त्रिपाठी, गंगा प्रसाद, तरुण पांडेय, डॉ. मंशा देवी, रामानंद यादव, रजनीकांत पांडेय, सतीश बिंद, दयाराम पटेल, राजेंद्र गौतम, संतोष तिवारी, चंद्रवंश यादव, डॉ. पी.सी. सिंह, अमर देव राम, श्रीकांत पाठक, उदय उपाध्याय, दीनदयाल विश्वकर्मा, बेचन पाठक, सतेंद्र उपाध्याय सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिवेंद्र मिश्रा ने किया।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

चंदौली

बीकानेर में तैनात सेना के हवलदार अरविंद कुमार मौर्य का निधन, शहाबगंज में शोक की लहर

शहाबगंज। स्थानीय कस्बा शहाबगंज निवासी तथा भारतीय सेना में हवलदार पद पर तैनात अरविंद कुमार मौर्य (38 वर्ष) का गुरुवार
चंदौली

नहर कार्य की लापरवाही बनी हादसों की वजह, सड़क पर फैली बालू से बढ़ा खतरा

इलिया (चंदौली)सिंचाई विभाग द्वारा नहर में कराए गए कार्य के दौरान बालू सड़क पर फैला दिए जाने से क्षेत्र में
error: Content is protected !!