चंदौली

नगर में निकली मां वैष्णो देवी की भव्य पालकी शोभायात्रा, भक्तिमय हुआ माहौल

होली के दो दिन बाद निकाली जाती है परंपरागत यात्रा, झांकियों और भक्ति गीतों ने मोहा मन,

रिपोर्ट मनोज सिंह, चंदौली: नगर पंचायत क्षेत्र में जय मां वैष्णो देवी धाम परिवार की ओर से मां वैष्णो देवी की भव्य पालकी शोभायात्रा श्रद्धा और आस्था के साथ निकाली गई। शोभायात्रा नगर पंचायत स्थित एक वाटिका से शुरू होकर नगर के विभिन्न वार्डों से होते हुए पुनः उसी स्थान पर पहुंचकर संपन्न हुई। पालकी यात्रा के दौरान पूरा नगर भक्ति और उत्साह के रंग में सराबोर नजर आया।

परंपरा के अनुसार निकाली जाती है शोभायात्रा

रंग-गुलाल के साथ मनाया गया उत्सव

पालकी शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने अबीर-गुलाल उड़ाकर जमकर होली खेली। महिलाएं, पुरुष और बच्चे भक्ति गीतों और होली संगीत की धुन पर नृत्य करते हुए रंग-गुलाल उड़ाते नजर आए। पूरे मार्ग में “जय माता दी” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। लोगों ने घरों और दुकानों से भी शोभायात्रा का स्वागत किया और श्रद्धालुओं पर फूलों की वर्षा की।

आकर्षक झांकियों ने बढ़ाई कार्यक्रम की शोभा

बच्चों ने धारण किया भगवान का स्वरूप

सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में कस्बा इंचार्ज वीरेंद्र यादव पुलिस और पीएसी बल के साथ पूरे मार्ग में तैनात रहे। पुलिस बल शोभायात्रा के साथ चलता रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

चंदौली

बीकानेर में तैनात सेना के हवलदार अरविंद कुमार मौर्य का निधन, शहाबगंज में शोक की लहर

शहाबगंज। स्थानीय कस्बा शहाबगंज निवासी तथा भारतीय सेना में हवलदार पद पर तैनात अरविंद कुमार मौर्य (38 वर्ष) का गुरुवार
चंदौली

नहर कार्य की लापरवाही बनी हादसों की वजह, सड़क पर फैली बालू से बढ़ा खतरा

इलिया (चंदौली)सिंचाई विभाग द्वारा नहर में कराए गए कार्य के दौरान बालू सड़क पर फैला दिए जाने से क्षेत्र में
error: Content is protected !!