चकिया

शहाबगंज में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा की नई शुरुआत, ‘तिरुपति’ डायग्नोस्टिक सेंटर’ का शुभारंभ

अब चौबीस घंटे मिलेंगी अत्याधुनिक जांच सुविधाएं

शहाबगंज चंदौली।क्षेत्रवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात जुड़ गई है। विकास खंड मुख्यालय के समीप सोमवार को तिरुपति डायग्नोस्टिक सेंटर का विधिवत उद्घाटन प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एल बी शर्मा एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ ज्ञान प्रकाश सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने सेंटर की आधुनिक सुविधाओं की सराहना की।नवस्थापित डायग्नोस्टिक सेंटर में अब चौबीस घंटे आपातकालीन जांच सेवाएं उपलब्ध रहेंगी, जिससे मरीजों को किसी भी समय जांच कराने में सुविधा होगी।सेंटर में अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से कलर डॉप्लर अल्ट्रासाउंड,थायरॉयड, गर्दन, पेट,किडनी,ब्रेस्ट, पेल्विस,गर्भावस्था (ANC), NT/NB स्कैन तथा 18–22 सप्ताह का लेवल-II स्कैन सहित कई महत्वपूर्ण जांचें की जाएंगी।इसके अलावा इसीजी एवं अन्य आवश्यक डायग्नोस्टिक सेवाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।

उद्घाटन समारोह में डॉ. रजनीश सिंह,डॉ चंद्रगुप्त,ओमप्रकाश पांडेय,रवि प्रकाश मिश्रा,रतीश कुमार,शशिकांत मिश्र,अशोक मिश्रा,कामरान फौजी,अमर सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!