चंदौली

चंदौली में प्रशासनिक फेरबदल: डिप्टी कलेक्टरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, डीएम का आदेश जारी

पवन कुमार यादव बने चकिया के एसडीएम

चंदौली: जनपद में प्रशासनिक व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी द्वारा बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के तहत विभिन्न उप जिलाधिकारियों (डिप्टी कलेक्टरों) के कार्यों एवं दायित्वों में परिवर्तन किया गया है।
जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जनहित एवं शासकीय कार्यों को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कुछ अधिकारियों को अपने मूल कार्यों के साथ-साथ अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है, ताकि प्रशासनिक कार्यों का बेहतर संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

आदेश की प्रतिलिपि संबंधित अधिकारियों, आयुक्त वाराणसी मंडल, अपर जिलाधिकारी, तहसीलदारों सहित अन्य विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेज दी गई है।

जारी आदेश के अनुसार—

श्रीमती दिव्या ओझा को उप जिलाधिकारी सदर-चंदौली से हटाकर उप जिलाधिकारी (न्यायिक) सकलडीहा बनाया गया है।
विजय कुमार त्रिवेदी को डिप्टी कलेक्टर/अतिरिक्त उप जिलाधिकारी से उप जिलाधिकारी सदर-चंदौली की जिम्मेदारी दी गई है।
विनय कुमार मिश्र को उप जिलाधिकारी चकिया से हटाकर डिप्टी कलेक्टर/अतिरिक्त उप जिलाधिकारी, सदर बनाया गया है।
पवन कुमार यादव को उप जिलाधिकारी (न्यायिक) सकलडीहा से हटाकर उप जिलाधिकारी चकिया बनाया गया है। साथ ही वे न्यायिक चकिया न्यायालय का कार्य भी देखेंगे।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपनी नई तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करें। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

चंदौली

बीकानेर में तैनात सेना के हवलदार अरविंद कुमार मौर्य का निधन, शहाबगंज में शोक की लहर

शहाबगंज। स्थानीय कस्बा शहाबगंज निवासी तथा भारतीय सेना में हवलदार पद पर तैनात अरविंद कुमार मौर्य (38 वर्ष) का गुरुवार
चंदौली

नहर कार्य की लापरवाही बनी हादसों की वजह, सड़क पर फैली बालू से बढ़ा खतरा

इलिया (चंदौली)सिंचाई विभाग द्वारा नहर में कराए गए कार्य के दौरान बालू सड़क पर फैला दिए जाने से क्षेत्र में
error: Content is protected !!