नौगढ़

कौवाघाट पुल के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 32 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 8.5 लाख रुपये, बाइक से हो रही थी सप्लाई

नौगढ़ चंदौली। जनपद में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नौगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए कौवाघाट पुल के पास से 32.100 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया और दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 8.50 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने उनके कब्जे से एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल भी बरामद की है, जिसका उपयोग तस्करी में किया जा रहा था। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी प्रेस नोट में बताया गया कि जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और तस्करी में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

गांजा तस्करी के मामले में को नौगढ़ का बयान

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

नौगढ़ शिक्षा

नौगढ़ में SDM का छापा: सेमरिया स्कूल में 6 में से 5 शिक्षक नदारद, 15 दिन से बंद मिड-डे मील

एक शिक्षक के भरोसे 58 छात्र, पढ़ाई और पोषण दोनों पर संकट चंदौली।नौगढ़ तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सेमरिया में
नौगढ़

राजदरी जलप्रपात जा रहे बाइक सवार खाई में गिरने से बची

स्टाफ नर्स समेत दो गंभीर घायल चंदौली।जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही एक बड़े हादसे का
error: Content is protected !!