किसान कांग्रेस के पूर्वी जोन अध्यक्ष डॉ. राम आधार जोसेफ के नेतृत्व में गांधी पार्क में जुटेंगे छात्र,8 को इलाहाबाद की होगी तैयारी
चकिया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए चकिया के गांधी पार्क में छात्र-छात्राओं का पंजीकरण अभियान चलाया जाएगा। उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के पूर्वी जोन अध्यक्ष डॉ. राम आधार जोसेफ के नेतृत्व में 6 अगस्त 2026 को गांधी पार्क, चकिया में पंजीकरण किया जाएगा।
डॉ. राम आधार जोसेफ ने बताया कि 8 अगस्त 2026 को प्रयागराज में आयोजित होने वाले “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में राहुल गांधी छात्रों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुनेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए पूर्व पंजीकरण अनिवार्य है।

उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे 6 अगस्त को गांधी पार्क पहुंचकर अपना नाम और मोबाइल नंबर दर्ज कराएं तथा इस अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिन छात्रों का पंजीकरण होगा, वे प्रयागराज में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर राहुल गांधी से सीधे संवाद करने का अवसर प्राप्त कर सकेंगे।
कांग्रेस नेताओं ने अधिक से अधिक छात्रों से पंजीकरण अभियान में शामिल होकर अपने अधिकारों और मुद्दों की आवाज बुलंद करने की अपील की है।




