चकिया

शहाबगंज के बयापुर में 22 बीघा बंजर जमीन पर चला प्रशासन का बुलडोजर, अतिक्रमण से कराया मुक्त

चकबंदी न्यायालय के आदेश पर तहसील प्रशासन ने की कार्रवाई, ग्राम प्रधान की अभिरक्षा में सौंपी गई भूमि

शहाबगंज। बयापुर ग्राम पंचायत में बुधवार को तहसील प्रशासन ने पुलिस बल के साथ कार्रवाई करते हुए बंजर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया। गाटा संख्या 139 और 140 में दर्ज करीब 22 बीघा भूमि को अतिक्रमणकारियों के कब्जे से मुक्त कराया गया।

बताया गया कि उक्त भूमि बंजर खाते में दर्ज थी। चकिया स्थित चकबंदी अधिकारी के न्यायालय द्वारा 10 अगस्त 2026 को आदेश पारित कर भूमि को बंजर के रूप में यथावत दर्ज करने का निर्देश दिया गया था। इसी आदेश के अनुपालन में उप जिलाधिकारी विकास मित्तल ने राजस्व एवं चकबंदी विभाग की संयुक्त टीम गठित कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कराई।

अतिक्रमण से मुक्त कराई गई भूमि को ग्राम प्रधान राम प्रसाद यादव की अभिरक्षा में सौंप दिया गया। कार्रवाई के दौरान प्रशासन की टीम के साथ पर्याप्त पुलिस बल भी मौजूद रहा।

मौके पर उप जिलाधिकारी विकास मित्तल, पुलिस क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान, तहसीलदार देवेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार मोहम्मद आरिफ अंसारी, थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह,राजस्व निरीक्षक अजीत सिंह, जितेंद्र सिंह, राम अवतार दूबे, राजेश भारती,नरेंद्र सिंह तथा क्षेत्रीय लेखपाल रविंद्र कुमार, धनंजय जायसवाल, मनीष सिंह, प्रदीप सिंह और दीपक सिंह सहित राजस्व एवं चकबंदी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!