चंदौली

साइबर फ्रॉड के लिए गरीब ग्रामीणों के खुलवाते थे खाते, दो गिरफ्तार

पूर्व बैंक कर्मचारी ने 300 से अधिक खाते खुलवाए, चार खातों से जुड़ी 18 साइबर फ्रॉड शिकायतें सामने आईं

चंदौली एक्सप्रेस

चंदौली। धानापुर थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों में पूर्व बैंक कर्मचारी रोहित कुमार उर्फ काला भी शामिल है। उसने बैंक में नौकरी के दौरान करीब 300 बैंक खाते खुलवाए थे। पुलिस अब इन सभी खातों की साइबर अपराध में संलिप्तता की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में चार खातों के विरुद्ध राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर 18 अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड की शिकायतें सामने आई हैं। इन शिकायतों में करीब 2.50 लाख रुपये की ठगी की जानकारी मिली है।

फर्जी वेबसाइट और विज्ञापनों से करते थे ठगी

2024 में खुलवाए गए थे खाते

चार खातों की जांच में 18 शिकायतें

पुलिस के मुताबिक एनसीआरपी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों, बैंक लेनदेन और इलेक्ट्रॉनिक एवं भौतिक साक्ष्यों के विश्लेषण के दौरान गिरोह की गतिविधियों का पता चला। वर्तमान में चार बैंक खातों की प्रारंभिक जांच पूरी की गई है। इन खातों के विरुद्ध एनसीआरपी पर 18 साइबर फ्रॉड शिकायतें दर्ज मिली हैं। शेष करीब 300 खातों की विस्तृत जांच अभी जारी है। जांच पूरी होने के बाद अन्य लोगों की संलिप्तता और खातों में हुए लेनदेन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मुखबिर की सूचना पर ओदरा मार्ग से गिरफ्तारी

फर्जी आधार पर बदल लेते थे पहचान

पूछताछ में आशीष विश्वकर्मा ने पुलिस को बताया कि वह रोहित और तीन अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर ग्रामीणों को प्रधानमंत्री मुद्रा लोन तथा सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का लालच देता था। खाते खुलवाने के बाद एटीएम, पासबुक और ओटीपी का एक्सेस हासिल कर खाते की जानकारी मुंबई स्थित सहयोगियों को भेजी जाती थी। इन खातों में फर्जी लोन वेबसाइट और ऑनलाइन विज्ञापनों के माध्यम से की गई साइबर ठगी की रकम मंगाई जाती थी।
पुलिस के अनुसार जांच से बचने के लिए आशीष दूसरे लोगों के नाम-पते वाले कूटरचित आधार कार्ड पर अपनी फोटो लगाकर उसका इस्तेमाल करता था।

बैंक में नौकरी के दौरान खुलवाए 300 खाते

पुलिस टीम ने की कार्रवाई

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

चंदौली

बीकानेर में तैनात सेना के हवलदार अरविंद कुमार मौर्य का निधन, शहाबगंज में शोक की लहर

शहाबगंज। स्थानीय कस्बा शहाबगंज निवासी तथा भारतीय सेना में हवलदार पद पर तैनात अरविंद कुमार मौर्य (38 वर्ष) का गुरुवार
चंदौली

नहर कार्य की लापरवाही बनी हादसों की वजह, सड़क पर फैली बालू से बढ़ा खतरा

इलिया (चंदौली)सिंचाई विभाग द्वारा नहर में कराए गए कार्य के दौरान बालू सड़क पर फैला दिए जाने से क्षेत्र में
error: Content is protected !!