चकिया

तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, महिला हेड कांस्टेबल समेत दो गंभीर घायल

सरकारी कार्य से लौट रहीं चकिया कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल कुंती देवी को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर किया गया रेफर, बाइक चालक भी घायल

चकिया। चकिया कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव के समीप सोमवार को तेज रफ्तार बोलेरो और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार महिला हेड कांस्टेबल कुंती देवी समेत बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।

बताया जा रहा है कि चकिया कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल कुंती देवी सरकारी कार्य से लौट रही थीं। रास्ते में उन्होंने बाइक सवार से लिफ्ट मांगी थी। इसके बाद वह विशुनपुरवा गांव निवासी सुनील दुबे की बाइक पर सवार होकर जा रही थीं। इसी दौरान सिकंदरपुर गांव के समीप सामने से/तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही आसपास मौजूद ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए। लोगों ने तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी और घायलों की मदद में जुट गए।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की सूचना पर एंबुलेंस भी घटनास्थल पर पहुंची, जिसके बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया ले जाया गया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। महिला हेड कांस्टेबल कुंती देवी की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहीं बाइक चालक सुनील दुबे का भी अस्पताल में उपचार किया गया।

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटना की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। दुर्घटना में शामिल बोलेरो और उसके चालक के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा रही।

घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भी चर्चा रही। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे की परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!