संगठन की मजबूती और 19 नवंबर को होने वाले अखिल भारतीय कवि सम्मेलन की तैयारियों पर हुई चर्चा
चकिया/चंदौली-
यूपी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) की तहसील इकाई चकिया की आवश्यक बैठक रविवार को नगर के लक्ष्मी पैलेस में जिलाध्यक्ष दीपक सिंह के नेतृत्व में हुई। बैठक में संगठन की मजबूती और विस्तार को लेकर चर्चा की गई। साथ ही आगामी 19 नवंबर को आयोजित होने वाले अखिल भारतीय कवि सम्मेलन की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन छोड़कर आए तीन पत्रकारों समेत अन्य समाचार पत्रों से जुड़े छह पत्रकारों ने उपजा की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने सभी नौ नए सदस्यों को सदस्यता दिलाई।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि पत्रकारों की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उपजा पत्रकारों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान और पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। संगठन का उद्देश्य पत्रकारों को एक मजबूत मंच प्रदान करना है, ताकि वे निर्भीकता और निष्पक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें। नए सदस्यों के जुड़ने से संगठन को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने सभी सदस्यों से संगठन की नीतियों और उद्देश्यों के अनुरूप मिल-जुलकर कार्य करने की अपील की। साथ ही 19 नवंबर को होने वाले अखिल भारतीय कवि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन से आए सद्दाम खान, मोहम्मद इबरार अली और तनवीर अहमद के अलावा अन्य समाचार पत्रों से आए अंकुर राय, श्रीराम शुक्ला, बाबू चौहान, उत्कर्ष, मनीष सिंह और शुभम मोदनवाल शामिल रहे।
बैठक में उपजा के प्रांतीय कोषाध्यक्ष संतोष कुमार यादव, जिला महामंत्री गौरव श्रीवास्तव, शीतला राय, गोविंद केसरी, आशुतोष मिश्र, प्रेम शंकर तिवारी, लोकेश पांडेय, ज्ञान प्रकाश द्विवेदी, विजय विश्वकर्मा, वैभव मिश्रा, मोहन पांडेय, अजय जायसवाल, राकेश केसरी, योगेंद्र, विकास पांडेय, अंबुज मोदनवाल, अभिषेक और अमित द्विवेदी सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।




