चकिया

शहाबगंज पीएचसी में डॉक्टर न मिलने पर हंगामा, घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा

ट्रक की चपेट में आने से घायल हुआ था बाइक सवार, इमरजेंसी में चिकित्सक नहीं मिलने पर भड़के लोग

शहाबगंज (चंदौली)। शहाबगंज ब्लॉक मुख्यालय तिराहा के पास बुधवार को ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल बाइक सवार राकेश शुक्ला को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहाबगंज ले जाया गया। वहां इमरजेंसी में चिकित्सक नहीं मिलने पर क्षेत्रीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। घायल को एंबुलेंस से चंदौली जिला चिकित्सालय ले जाना पड़ा। इस दौरान लोगों ने स्वास्थ्य केंद्र की इमरजेंसी व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जताई।

जानकारी के अनुसार, शिवपुर गांव निवासी राकेश शुक्ला बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान शहाबगंज बाजार की ओर से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में उनका बायां हाथ गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहाबगंज पहुंचाया। हालांकि, वहां इमरजेंसी में चिकित्सक नहीं मिलने पर लोगों में आक्रोश फैल गया। इसके बाद घायल को एंबुलेंस से चंदौली जिला चिकित्सालय ले जाया गया।

क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इमरजेंसी के समय भी चिकित्सक उपलब्ध नहीं रहते हैं। उनका कहना है कि दोपहर दो बजे के बाद चिकित्सक केंद्र से चले जाते हैं, जिससे दुर्घटना या अन्य आपात स्थिति में मरीजों को तत्काल उपचार नहीं मिल पाता। लोगों ने कहा कि गंभीर रूप से घायल मरीज को समय पर प्राथमिक उपचार मिलना बेहद जरूरी है। ऐसे में स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों की अनुपस्थिति मरीजों के लिए परेशानी का कारण बनती है।

घटना के बाद लोगों ने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई और इमरजेंसी में चिकित्सकों की नियमित तैनाती सुनिश्चित करने की मांग की। उनका कहना है कि शहाबगंज क्षेत्र में सड़क दुर्घटना या अन्य गंभीर बीमारी की स्थिति में मरीजों को तत्काल उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जाता है। ऐसे में वहां चिकित्सक उपलब्ध नहीं होने पर मरीजों को दूसरे अस्पताल ले जाने में समय लगता है।

उधर, हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है। वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की अनुपस्थिति को परिजनों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को फोन कर शिकायत दर्ज कराई।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!