जमकर उड़ेंगे अबीर व गुलाल
चकिया (चंदौली)। चकिया क्षेत्र के हरिपुर गांव में आगामी 22 मार्च 2026 (रविवार) को भव्य होली मिलन समारोह एवं बिरहा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे से होगा। इस आयोजन में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी रहने की उम्मीद है। आयोजन को लेकर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है।
बिरहा गायकों की प्रस्तुति बनेगी आकर्षण
कार्यक्रम में प्रसिद्ध बिरहा गायक संतोष यादव और गायिका मंजू मधुबाला अपनी प्रस्तुति देंगे। बिरहा कार्यक्रम के माध्यम से लोक संस्कृति और परंपरा को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि यह कार्यक्रम क्षेत्र के लोगों के लिए सांस्कृतिक उत्सव जैसा होगा।
कई जनप्रतिनिधि रहेंगे विशिष्ट अतिथि
होली मिलन समारोह में कई प्रमुख जनप्रतिनिधियों को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। इनमें सांसद छोटेलाल खरवार, विधायक प्रभुनारायण यादव, पूर्व सांसद रामकिशुन यादव, पूर्व विधायक पूनम सोनकर, पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एडवोकेट, पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू, पूर्व जिलाध्यक्ष बलराम सिंह यादव, एमएलसी आशुतोष सिन्हा तथा पूर्व चेयरमैन मुसाफिर सिंह चौहान शामिल हैं।
क्षेत्रीय नेताओं की भी रहेगी मौजूदगी
इसके अलावा कार्यक्रम में टेंडी खरवार, महेंद्र कुमार यादव, रमेश यादव, महमूद आलम, दशरथ यादव और राम विलास विश्वकर्मा सहित कई क्षेत्रीय नेता और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
ग्रामीणों से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील
कार्यक्रम के आयोजक सुरेन्द्र सिंह चौहान तथा संस्थापक राम प्रवेश यादव ने क्षेत्रवासियों और ग्रामवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। आयोजकों के अनुसार होली मिलन समारोह आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का माध्यम बनेगा।




