सदर कोतवाली व एसटीएफ वाराणसी की संयुक्त कार्रवाई, गोवध निवारण अधिनियम में था फरार
चंदौली ।पुलिस की सदर कोतवाली टीम और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) वाराणसी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये के इनामिया वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
चंदौली : बुधवार देर रात वाराणसी जनपद के लोहता थाना क्षेत्र स्थित धमरियां मैदान के समीप से पुलिस ने मुहम्मद अरशद पुत्र गुलाम नवी निवासी सी 13/262ए-4 लहंगपुरा, औरंगाबाद, थाना सिगरा, जिला वाराणसी को दबोच लिया।
आरोपी के विरुद्ध धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम, 11 पशु क्रूरता अधिनियम एवं 419 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 54/24 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम व 419 भादवि, थाना चंदौली।
मु0अ0सं0 252/21 धारा 147/323/504/506 भादवि, थाना सिगरा, वाराणसी।
ये रहे कार्रवाई में शामिल
प्रभारी निरीक्षक सदर विजय बहादुर सिंह, एसटीएफ फील्ड यूनिट वाराणसी के शाहजादा खां, अंगद सिंह यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

