विशाल भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
चकिया चंदौली। वनांचल क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में रविवार को हनुमान जी सहित अन्य देवी-देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में भव्य धार्मिक आयोजन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धा और उत्साह के बीच आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
सुबह अखंड हरि कीर्तन के समापन के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। दूर-दराज के गांवों से आए लोकगीत कलाकारों ने भजन-कीर्तन, फाग और बसंत गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
शोभायात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

रविवार को पूरे गांव में देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ शामिल हुए।
भंडारे में बच्चे, बुजुर्ग, युवा, महिलाएं और बालिकाएं सभी ने बढ़-चढ़कर प्रसाद बनाने व वितरण में सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राम भवन विश्वकर्मा, प्रमोद यादव, नंदलाल, सदानंद विश्वकर्मा, हीरालाल यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।




