मिलावटखोरी पर कड़ी कार्रवाई
बैरी मोड़ की अंग्रेजी शराब दुकान सीज
एसडीएम के निर्देश पर संयुक्त छापेमारी,

रिपोर्ट मनोज सिंह, चकिया कोतवाली क्षेत्र के बैरी मोड़ स्थित अंग्रेजी कंपोजिट शराब की दुकान पर मिलावटखोरी की शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। एसडीएम के निर्देश पर आबकारी विभाग व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर दुकान को सीज कर दिया। मौके से सेल्समैन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

कमरे में मिलावट का खेल, ग्रामीणों ने किया विरोध
प्रभारी निरीक्षक चकिया अर्जुन सिंह ने बताया कि सूचना मिल रही थी कि दुकान का सेल्समैन पास के कमरे में शराब की बोतलों में मिलावट कर रहा है। आरोप है कि एक सीसी के बदले तीन सीसी तैयार कर उपभोक्ताओं को ठगा जा रहा था। जानकारी होते ही ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

गड़बड़ी की पुष्टि, विधिक कार्रवाई शुरू
सूचना पर पहुंची टीम ने संबंधित कमरे की जांच की। प्राथमिक जांच में गड़बड़ी की पुष्टि होने पर दुकान को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया। सेल्समैन को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मिलावटखोरी और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। कार्रवाई के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

