चकिया

बसाढी कबड्डी प्रतियोगिता: भभुआ बना चैंपियन, शहाबगंज को 12 अंकों से हराया

रोमांचक मुकाबले में भभुआ की शानदार जीत, बसाढी कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब किया अपने नाम

चकिया, चंदौली। जनपद के शहाबगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बसाढी में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन खेल प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। ग्रामीण परिवेश में आयोजित इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के उत्साह, जोश और खेल भावना ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शहाबगंज और भभुआ की टीमों के बीच खेला गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी मौजूद रहे। मुकाबला काफी रोमांचक और कांटे की टक्कर वाला रहा। दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन अंततः भभुआ की टीम ने बेहतरीन रणनीति और दमदार खेल के दम पर 56 अंक हासिल किए, जबकि शहाबगंज की टीम 44 अंकों पर ही सिमट गई। इस प्रकार भभुआ ने 12 अंकों से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया।

इस दौरान पूरे मैदान में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। विजेता टीम के खिलाड़ियों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई, वहीं उपविजेता टीम ने भी खेल भावना का परिचय देते हुए विजेता टीम को बधाई दी।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सतीश मौर्य, वसीम अंसारी, शाहनवाज, बटेश्वर, साहिल और सुहेल सहित अन्य कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता वकील शेख मंसूरी ने की, जबकि संचालन गुलाबाश द्वारा किया गया। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने की बात कही।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!