शहाबगंज (चंदौली)। क्षेत्र के राममाड़ो गांव स्थित गजधरां में रविवार देर शाम उत्तर प्रदेश सरकार के अनिल राजभर अनिल मिश्रा के आवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अनिल मिश्रा की माता के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

परिजनों से की आत्मीय बातचीत
कैबिनेट मंत्री ने परिजनों से विस्तार से बातचीत कर उपचार की स्थिति जानी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आवश्यकता पड़ने पर शासन-प्रशासन स्तर से हर संभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। मंत्री की संवेदनशीलता से परिवारजनों को संबल मिला।

गांव में रही चहल-पहल
मंत्री के आगमन की सूचना पर गांव में कुछ समय के लिए हलचल देखी गई। स्थानीय लोगों ने इसे मानवीय संवेदना से जुड़ा कदम बताते हुए सराहना की और इसे जनप्रतिनिधि की सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण बताया।

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर वीरेंद्र प्रताप सिंह, दुर्गा सिंह, नीरज सिंह, अमर पांडेय, राधाकृष्णन मालवीय, पवन प्रताप सिंह, शिव मंगल वियार, अब्दुल समद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

