अधिवक्ता सुरेंद्र प्रताप सिंह के निधन पर शोकसभा, सर्वसम्मति से लिया निर्णय,
रिपोर्ट मनोज सिंह, चंदौली। डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन की बैठक गुरुवार को बार सभागार में आयोजित की गई। बैठक में आगामी होली मिलन समारोह को लेकर चर्चा की गई, जिसमें सर्वसम्मति से इस वर्ष समारोह न मनाने का निर्णय लिया गया।
अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने कहा कि विगत दिनों वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र प्रताप सिंह के आकस्मिक निधन से समूचा अधिवक्ता समुदाय शोकाकुल है। ऐसे में उत्सव कार्यक्रम आयोजित करना उचित नहीं होगा। उन्होंने प्रस्ताव रखा कि दिवंगत अधिवक्ता की स्मृति में इस वर्ष होली मिलन समारोह स्थगित रखा जाए।
बैठक में उपस्थित अधिवक्ताओं ने प्रस्ताव का समर्थन करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, राहुल सिंह, पूर्व अध्यक्ष अमरेंद्र प्रताप सिंह, रामाशंकर यादव, कामेश्वर नाथ चौबे सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। बैठक का संचालन महामंत्री सुल्तान अहमद ने किया।

