किसान चंदौली

किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों व श्रीअन्न की दी गई जानकारी

मिलेट्स, सोलर सिंचाई और उन्नत बीजों पर विशेषज्ञों ने किया मार्गदर्शन,

रिपोर्ट मनोज सिंह, चंदौली। कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में गुरुवार को मिलेट्स रेसिपी विकास उपभोक्ता जागरूकता/राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन योजना के तहत जनपद स्तरीय किसान मेला एवं आत्मा कृषक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत बीजों और श्रीअन्न (मिलेट्स) की उपयोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रतन वर्मा (अपर जिलाधिकारी न्यायिक) ने परिसर में लगे विभिन्न विभागों के स्टालों का अवलोकन किया और किसानों से संवाद कर योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

मिलेट्स उत्पादन तकनीक पर जोर

जायद मक्का व तिलहनी फसलों की जानकारी

प्रगतिशील किसान रमेश सिंह ने जायद मक्का उत्पादन एवं तिलहनी फसलों की आधुनिक खेती के विषय में अपने अनुभव साझा किए। वहीं कृषि विभाग के मान सिंह ने कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने तथा सिंचाई की समस्या से निजात पाने के लिए सोलर सिंचाई पम्प लगाने के लिए किसानों को प्रेरित किया।
कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, प्रतिनिधि जिला उद्यान अधिकारी, कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष, कृषि विभाग के कर्मचारी तथा प्रगतिशील कृषक दीनानाथ श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
किसान

बोरा नदारत, अंगूठा भी अधूरा—धान खरीद में खरौझा से तियरी तक गड़बड़ी

इलिया (चंदौली)। धान खरीद व्यवस्था में व्यापक अनियमितता का मामला सामने आया है। सहकारी समिति खरौझा पर जहां एक सप्ताह
error: Content is protected !!