चकिया

पंचायत सचिवालय में सादगी और सौहार्द के साथ मना होली मिलन समारोह

विकास खंड कर्मचारियों ने अबीर-गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं, सचिव चंद्रबली सिंह ने दिया एकता का संदेश

शहाबगंज, चंदौली। होली पर्व की पूर्व संध्या पर कस्बा स्थित पंचायत सचिवालय में विकास खंड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सादगी, उत्साह और आपसी भाईचारे के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया। अवकाश से पूर्व सभी कर्मी एकत्र हुए और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर रंगों के इस पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम के दौरान पंचायत सचिवालय परिसर पूरी तरह उत्सवी रंग में रंगा नजर आया। कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गले मिलकर बधाई दी और पारंपरिक अंदाज में होली की खुशियां साझा कीं। आयोजन का मुख्य उद्देश्य आपसी समन्वय, सहयोग और सौहार्द को मजबूत करना रहा।

उन्होंने सभी कर्मचारियों से कर्तव्यनिष्ठा और टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया तथा शांतिपूर्ण और सुरक्षित होली मनाने की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में सचिव साहब सिंह, राजेन्द्र भारती, अजय राज, राहुल कुमार,लक्ष्मण तिवारी, सत्यार्थ प्रकाश सिंह,राम प्रकाश राम,उदय कुमार सहित विकास खंड के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!