थानाध्यक्ष चंदन राय के नेतृत्व में पुलिस रही सक्रिय, शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई नमाज
इलिया (चंदौली)। रमजान माह के आखिरी जुमे यानी अलविदा जुमे की नमाज को लेकर इलिया थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। नमाज के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में रहा। इलिया थानाध्यक्ष चंदन राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र के मस्जिदों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगातार निगरानी रखी। नमाज के समय पुलिसकर्मी मय फोर्स क्षेत्र में भ्रमण करते रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।

क्षेत्र के इलिया कस्बा, मझुई, खरौझा,गांव के मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर अलविदा जुमे की नमाज अदा की और देश में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी।

इस दौरान मस्जिदों के आसपास पुलिस की विशेष निगरानी रही, जिससे नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सकी। थानाध्यक्ष चंदन राय ने बताया कि त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है। इस दौरान इलिया चौकी प्रभारी वल्लभ शुक्ला, हेड कांस्टेबल कल्लन यादव , सुरेंद्र सिंह,साहबदीन, हरिकिशुन, मनीष सिंह,सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।




