मदरसा तिराहा क्षेत्र से 76 टेट्रा पैक बरामद, बिहार निवासी युवक के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज
इलिया: अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना इलिया पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए 15.2 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर मदरसा तिराहा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान छापेमारी की गई। इस दौरान एक पीले व लाल रंग के प्लास्टिक बोरे से 76 अदद ब्ल्यू लाइम देशी शराब के टेट्रा पैक (प्रत्येक 200 एमएल) बरामद किए गए। कुल बरामद शराब की मात्रा 15.2 लीटर बताई गई है।
बिहार निवासी युवक गिरफ्तार
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुरेंद्र मुसहर पुत्र जितेंद्र मुसहर, निवासी सिरसिया थाना चांद, जनपद भभुआ (कैमूर), बिहार, उम्र करीब 25 वर्ष के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना इलिया पर मु0अ0सं0 19/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है।
अभियान जारी रहने का दावा
पुलिस ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष चंदन राय, उपनिरीक्षक साहबदीन यादव, हेड कांस्टेबल कल्लन यादव, हेड कांस्टेबल मनीष कुमार सिंह तथा कांस्टेबल अनिल यादव शामिल रहे।




