धनावल ग्रामसभा में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत लगाई गई जन चौपाल
मनरेगा के अधिकारों को लेकर धनावल में जुटे ग्रामीण

चकिया
मनरेगा बचाओ संग्राम कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को चकिया विधानसभा क्षेत्र की धनावल ग्रामसभा में जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कोआर्डिनेटर प्रदीप मिश्रा ने किया।
जन चौपाल में मनरेगा के तहत रोजगार, मजदूरी भुगतान और जॉब कार्ड से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा हुई।

कार्यक्रम के आयोजक डॉ. राम अधार जोसफ, पूर्व प्रत्याशी विधानसभा चकिया, ने कहा कि मनरेगा गरीबों की आजीविका का प्रमुख साधन है और इसे कमजोर नहीं होने दिया जाएगा।

