प्रशासन मुगलसराय

अलीनगर पुलिस व आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई

जी.टी.आर. पुल के पास ऑटो से 51.20 लीटर अवैध शराब बरामद

चंदौली। थाना अलीनगर पुलिस व आरपीएफ की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान जी.टी.आर. पुल के पास एक ऑटो से 51.20 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर की गई।

बिहार ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचने की थी योजना

बरामद शराब में 234 पीस 8PM व 50 पीस आफ्टर डार्क (प्रत्येक 180 एमएल) शामिल है। पूछताछ में अभियुक्तों ने शराब को बिहार ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचने की बात स्वीकार की। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 1.20 लाख रुपये बताई गई है

आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज

पुलिस ने इस मामले में थाना अलीनगर पर मु.अ.सं. 0058/26 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

प्रशासन सकलडीहा

बाइक चोर गिरोह चढे पुलिस के हत्थे

तीन अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार चंदौली बलुआ पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन
चंदौली प्रशासन राजनीति

मूर्ति विसर्जन विवाद में पूर्व विधायक मनोज सिंह ‘डब्लू’ समेत चार नामजद, 60 अज्ञात पर मुकदमा

डीजे बंद कराने व विसर्जन रूट बदलने को लेकर हुआ था हंगामा, पुलिस से तीखी नोकझोंक चंदौलीसैयदराजा कस्बे में सरस्वती
error: Content is protected !!