चंदौली

कन्दवा पुलिस ने हत्या का किया खुलासा, छोटे भाई की गोली मारकर हत्या करने वाला निकला बड़ा भाई हुआ गिरफ्तार

हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और डीवीआर बरामद, संपत्ति विवाद में की थी वारदात

चन्दौली। थाना कन्दवा पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में हाल ही में हुई हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल तथा सीसीटीवी का डीवीआर भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर (आईपीएस) तथा क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में स्वाट/सर्विलांस टीम प्रभारी निरीक्षक राम जनम यादव और थाना कन्दवा के थानाध्यक्ष राजीव मल्ल की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

अपने ही भाई की गोली मारकर की थी हत्या

संपत्ति विवाद और अपमान से आहत होकर की हत्या

अभियुक्त के निशानदेही पर हुई बरामदगी

पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर- एक पिस्टल, एक डीवीआर, बरामद किया है।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

मु0अ0सं0 208/25 धारा 103(1) बीएनएस थाना जमानिया जनपद गाजीपुर
मु0अ0सं0 209/25 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जमानिया जनपद गाजीपुर
मु0अ0सं0 18/2026 धारा 103(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कन्दवा जनपद चन्दौली

गिरफ्तारी

अभियुक्त को दिनांक 07 मार्च 2026 को शाम 5:22 बजे उसके घर ग्राम जलालपुर से गिरफ्तार किया गया।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

चंदौली

बीकानेर में तैनात सेना के हवलदार अरविंद कुमार मौर्य का निधन, शहाबगंज में शोक की लहर

शहाबगंज। स्थानीय कस्बा शहाबगंज निवासी तथा भारतीय सेना में हवलदार पद पर तैनात अरविंद कुमार मौर्य (38 वर्ष) का गुरुवार
चंदौली

नहर कार्य की लापरवाही बनी हादसों की वजह, सड़क पर फैली बालू से बढ़ा खतरा

इलिया (चंदौली)सिंचाई विभाग द्वारा नहर में कराए गए कार्य के दौरान बालू सड़क पर फैला दिए जाने से क्षेत्र में
error: Content is protected !!