चकिया

बहुजन समाज के अधिकारों की लड़ाई के महानायक थे कांशीराम — बाबुनंदन सिंह मौर्य

अतायस्तगंज अम्बेडकर पार्क में धूमधाम से मनाई गई कांशीराम की जयंती

शहाबगंज (चंदौली)। बहुजन समाज के महान नेता, बामसेफ, डीएस-4 और बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर कांशीराम की 92वीं जयंती रविवार को क्षेत्र के अतायस्तगंज गांव स्थित अम्बेडकर पार्क में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने केक काटकर जयंती समारोह को उत्साहपूर्वक मनाया और उनके जीवन संघर्ष व विचारों को याद किया।

तैलचित्र पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

बहुजन समाज के राजनीतिक एकीकरण के लिए किया संघर्ष

‘जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी’ का दिया नारा

जातिवाद और भेदभाव के खिलाफ किया संघर्ष

पूर्व प्रधान अरविंद कुमार मिश्र ने कहा कि कांशीराम स्वयं भी जीवन में जातिवाद, छुआछूत और भेदभाव के शिकार रहे। सरकारी नौकरी के दौरान उन्होंने इन परिस्थितियों को करीब से देखा और महसूस किया, जिसके बाद उन्होंने समाज के वंचित वर्गों को उनके अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष का संकल्प लिया।

युवाओं के लिए प्रेरणा है कांशीराम का जीवन

आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने कांशीराम के आदर्शों पर चलने और समाज में समानता, भाईचारा तथा सामाजिक न्याय को मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व प्रधान उमेश कुमार, प्रधान लालब्रत पासवान, विनोद कुमार, मिथलेश,बीरुद्दीन, संजय कुमार, फौजी अंकित कुमार, धरमू राम, आजाद, महेश, भिखारी, राजेश कुमार, मुन्ना राम, राजू आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रतीश कुमार ने किया।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!