चंदौली प्रशासन

देखिये SP साहब …..गिरफ्तारी के बाद भी अभियुक्त के मोबाइल से 55 हजार का यूपीआई ट्रांजेक्शन

इलिया पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल, कस्टडी नियमों के उल्लंघन का आरोप

चंदौली | इलिया थाना
माल्दह पुलिया पर गोवंश तस्करी के मामले में 5 दिसंबर 2025 को हुई गिरफ्तारी के बाद सामने आए घटनाक्रम ने इलिया पुलिस की कार्यप्रणाली को कठघरे में खड़ा कर दिया है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के मोबाइल से हजारों रुपये का यूपीआई ट्रांजेक्शन होना न सिर्फ नियमों के खिलाफ बताया जा रहा है, बल्कि पूरे प्रकरण को गंभीर संदेह के घेरे में डाल रहा है।

गिरफ्तारी के बाद कैसे हुआ डिजिटल लेन-देन?

जानकारी के अनुसार अंतरराज्यीय पशु तस्कर नरेन्द्र को 5 दिसंबर 2025 की सुबह 6:31 बजे गिरफ्तार किया गया था।
नियमों के मुताबिक गिरफ्तारी के तुरंत बाद अभियुक्त का मोबाइल सील कर सुरक्षित किया जाना अनिवार्य है, लेकिन इसके बावजूद उसी मोबाइल से लगभग दो घंटे बाद यूपीआई ट्रांजेक्शन किए गए।

यूपीआई से 55 हजार भेजे गए – पूरा डिजिटल ब्यौरा

कस्टडी में मोबाइल से ट्रांजेक्शन: सीधा नियम उल्लंघन

तीन पुलिस कर्मियों की भूमिका पर सवाल

सूत्रों का आरोप है कि इस पूरे प्रकरण में इलिया थाने में तैनात—
रामसूरत चौहान, आलोक सिंह, महेश यादव की भूमिका संदिग्ध रही है। आरोप है कि पशु तस्करों से अवैध वसूली के लिए यूपीआई के जरिए रकम मंगाई जाती है और बाद में उसे नगद में बदलकर बांट लिया जाता है।
जमा तलाशी में मिली नकदी भी सवालों के घेरे में बताया जा रहा है कि अभियुक्त की जमा तलाशी के दौरान उसके पास से
25 से 30 हजार रुपये नकद भी बरामद हुए थे।
आरोप है कि इस रकम को नियमानुसार मालखाने में जमा न कर आपस में बांट लिया गया, हालांकि इस संबंध में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की उठी मांग

दिनदहाड़े गोवंश लदी गाड़ियों का सीमापार आवागमन और अब हिरासत में अभियुक्त के मोबाइल से
UPI/142517255820
UPI/285863613034
UPI/393306812085
जैसे ट्रांजेक्शन सामने आने के बाद पुलिस की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
क्षेत्र में मांग उठ रही है कि पूरे मामले की स्वतंत्र व उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके—
गिरफ्तारी के बाद मोबाइल से लेन-देन कैसे हुआ यूपीआई ट्रांजेक्शन किसके कहने पर कराया गया
रकम वापस क्यों मंगाई गई और जमा तलाशी की नकदी का आखिर क्या हुआ बिना निष्पक्ष जांच के इन सवालों का जवाब मिलना कठिन माना जा रहा है।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

चंदौली

बीकानेर में तैनात सेना के हवलदार अरविंद कुमार मौर्य का निधन, शहाबगंज में शोक की लहर

शहाबगंज। स्थानीय कस्बा शहाबगंज निवासी तथा भारतीय सेना में हवलदार पद पर तैनात अरविंद कुमार मौर्य (38 वर्ष) का गुरुवार
चंदौली

नहर कार्य की लापरवाही बनी हादसों की वजह, सड़क पर फैली बालू से बढ़ा खतरा

इलिया (चंदौली)सिंचाई विभाग द्वारा नहर में कराए गए कार्य के दौरान बालू सड़क पर फैला दिए जाने से क्षेत्र में
error: Content is protected !!