पुलिस रिमांड पर लिए गए अभियुक्त की निशानदेही पर विस्फोटक सामग्री व अवैध पिस्टल बरामद

चंदौली। थाना बलुआ पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय के आदेश पर पुलिस रिमांड में लिए गए अभियुक्त की निशानदेही पर विस्फोटक सामग्री और अवैध असलहा बरामद किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर की गई।

गंगा पुल के नीचे से हुई बरामदगी
अपर पुलिस अधीक्षक अनन्त चन्द्रशेखर व क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अतुल कुमार के नेतृत्व में अभियुक्त विकास सिंह (निवासी ग्राम सराय) की निशानदेही पर गंगा नदी पुल के नीचे से चार जिलेटिन रॉड, कनेक्टर, वायर तथा एक अवैध पिस्टल .22 बोर मय मैगजीन व तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
गंभीर धाराओं में पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे
पुलिस के अनुसार अभियुक्त विकास सिंह के विरुद्ध थाना बलुआ में चोरी, मारपीट, आर्म्स एक्ट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम व यूपी गैंगेस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे पूर्व से दर्ज हैं। बरामदगी के आधार पर मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

