चकिया राजनीति

संत कबीर एजुकेशन एकेडमी में मन की बात का हुआ आयोजन सैकड़ो ग्रामीणों ने सुनी प्रधानमंत्री की बातें

इलिया (चंदौली) स्थानीय कस्बा स्थित
संत कबीर एजुकेशन एकेडमी में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रसारित मन की बात कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य सहित इलिया क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मन की बात के प्रसारण के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता, स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत और युवाओं की भूमिका पर दिए गए संदेशों को उपस्थित लोगों ने गंभीरता से सुना। कार्यक्रम के उपरांत वक्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुरेंद्र गुप्ता, भिखारी दास, एकलाख , राम टहल , डॉ. राजकुमार गुप्ता, रिंकू विश्वकर्मा, अरविंद , सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद थे।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
राजनीति

धूमधाम से मनी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

मुगलसराय शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पर सुभाष पार्क
error: Content is protected !!