शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर ग्राम पंचायत डुमरी में मेगा कैम्प का आयोजन किया गया।जिसमें विभिन्न विभाग के समन्वय से सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं खासकर बच्चों व महिलाओं से संबंधित योजना जैसे मुख्य मंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, कन्या सुमंगला योजना , श्रमिक पंजीकर, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, जॉब कार्ड लाभ की प्रक्रिया व आवेदन के क्रिया पर सभी को जानकारी देकर पात्र लाभार्थी को योजनाओं से जोड़ा गया।

मेगा कैम्प में एडीओ पंचायत अरविन्द सिंह ने बताया कि सरकार ने बाल श्रम, बाल विवाह रोकथाम के लिए बच्चों सम्बन्धी योजनाएं चलाई जा रही जिससे कोई भी बच्चा श्रम न करे उसका विवाह न हो और वो अपनी शिक्षा पूर्ण करे। इनके अलावा शासन द्वारा चलाई जा रही अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। उन्होंने बाल विवाह रोकथाम के लिए लोगों से शपथ ग्रहण कराया।
कैम्प में 213 लाभार्थियों ने मेगा कैम्प का लाभ लिया,जिसमें 41 लाभार्थी को आयुष्मान कार्ड , 17 का श्रम पंजीकरण, 20 का आधार कार्ड , 11 राशन कार्ड की योजनाओं के लिए अपना फॉर्म भरा जबकि 20 से अधिक लोगों ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से परामर्श सहायता का लाभ उठाया।
मेगा कैम्प के दौरान ग्राम विकास अधिकारी साहब सिंह, एडीओ समाज कल्याण पंकज टाइगर,इंद्रजीत, धीरेन्द्र, ज्योति, प्रीति,शहनाज, मनोज,आर्यन, दिनेश विश्वकर्मा , अंजू वर्मा, रविप्रकाश, करुणेश पाण्डे आदि उपस्थित रहे।

